Summary

ऊर्जानगर में वाई फोर डी फाउंडेशन और महापारेषण के संयुक्त प्रयास से मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 216 लोगों की जांच और मुफ्त चश्मा वितरण किया गया।

Article Body

ऊर्जानगर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, 216 लोगों की जांच
ऊर्जानगर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, 216 लोगों की जांच

आशीष खरोले की रिपोर्ट : ऊर्जानगर में ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर वाई फोर डी फाउंडेशन, पुणे एवं महापारेषण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत ऊर्जानगर परिसर में आयोजित किया गया।

शिविर का शुभारंभ ग्राम पंचायत की सरपंच मंजुषा येरगुडे के हाथों किया गया। इस अवसर पर ग्रामसेवक युवराज वेस्कडे, उपसरपंच अंकित चिकटे, चिकित्सा अधिकारी डॉ. साहस बेंदले, डॉ. स्नेहा बेंदले, स्वास्थ्य सेविका रुचिता चांदेकर, नेत्र चिकित्सा अधिकारी लाडे, ग्राम पंचायत सदस्य मदन चिवंडे, राजूभाऊ डोनकावळे, योगिता रत्नपारखी, महापारेषण विभाग के रोशन वांढरे, स्वयंसेवक नागेश मादेशी, अरुण चिवंडे एवं सुरेश मानकर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस शिविर में कुल 216 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई। मरीजों के लिए बीपी और शुगर जांच, नेत्र जांच, मोतीबिंदु जांच जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई गईं। साथ ही जरूरतमंद लोगों को मुफ्त चश्मों का वितरण भी किया गया।

शिविर के दौरान ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ समय-समय पर जांच कराने की सलाह भी दी गई। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे शिविरों को भविष्य में भी आयोजित करने की मांग की।

इस आयोजन को सफल बनाने में ग्राम पंचायत ऊर्जानगर के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Comments

TOPICS MENTIONED IN THIS ARTICLE

About the Author(s)

  • Vikash Kumar photo

    Vikash Kumar

    Vikash Kumar | पत्रकार व लेखक | Varta By Vikash Sahu

    Vikash Kumar एक स्वतंत्र पत्रकार और लेखक हैं, जो झारखंड और भारत से जुड़ी राजनीति, समाज, जनसमस्याओं और समसामयिक मुद्दों पर निष्पक्ष लेखन करते हैं।

    View all articles by Vikash Kumar

Varta By Vikash Sahu | झारखंड की सच्ची खबरें और विश्लेषण — Varta By Vikash Sahu पर पढ़ें झारखंड और भारत की ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, जनसमस्याएँ और निष्पक्ष विश्लेषण – जमीनी सच्चाई के साथ।