Article Body
भारतीय जनता पार्टी की ओर से 24 नगरसेवकों का आधिकारिक दल गठित किया गया है, जिसमें शेखर शेट्टी को दल का नेतृत्व सौंपा गया है। सोमवार को नागपुर स्थित भाजपा के विभागीय कार्यालय में भाजपा के 23 और एक सहयोगी दल के नगरसेवक को मिलाकर कुल 24 नगरसेवकों के समूह की औपचारिक स्थापना की गई।
इंडस्ट्रियल प्रभाग से निर्वाचित नगरसेवक शेखर शेट्टी के नाम की सिफारिश नेतृत्व पद के लिए की गई थी। इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एवं प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने स्वीकृति प्रदान की, जिसके बाद शेखर शेट्टी के नाम की आधिकारिक घोषणा की गई।
इस अवसर पर सभी 24 नगरसेवक नागपुर के विभागीय कार्यालय में उपस्थित रहे और भाजपा के आधिकारिक नगरसेवक दल के गठन की प्रक्रिया पूरी की। पार्टी नेतृत्व ने इसे संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने शेखर शेट्टी को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं और पार्टी के लिए इसे सकारात्मक पहल बताया।

Comments