समाजसेवा की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश करते हुए साथ फाउंडेशन ने पांढरसराड निवासी लकवा ग्रस्त युवक अविनाश गावडे को व्हीलचेयर प्रदान कर उनकी सहायता की। लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे अविनाश गावडे की स्थिति की जानकारी जैसे ही फाउंडेशन को मिली, संस्था के सदस्यों ने तुरंत उनके घर पहुंचकर मदद का हाथ बढ़ाया।
इस अवसर पर साथ फाउंडेशन के संचालक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश पा. गड्डमवार ने कहा कि समाज के जरूरतमंद और असहाय लोगों की सहायता करना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि संस्था आगे भी ऐसे जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।
व्हीलचेयर मिलने से अविनाश गावडे और उनके परिवार के चेहरे पर राहत और खुशी साफ झलक रही थी। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं और दूसरों को भी सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान ईश्वरजी बट्टे, आशीषजी गेडाम, प्रकाशजी वरगंटीवार, आकाशजी बुर्रीवार, ताराचंदजी खोब्रागडे, निलेशजी पुटकमवार, प्रफुलजी निरुड़वार, संदीपजी कोरवते, प्रतीकजी वाकडे, निलेशजी गावडे, नरेशजी गावडे, सुरेशजी गावडे, दिवाकरजी मेश्राम, विवेकजी मुप्पावार, युवराजजी गेडाम, भिकाजी गावडे, मायाताई गेडाम, निर्मलाताई सीडाम, अर्चनाताई गावडे, ज्योतीताई गावडे, आरतीताई गावडे सहित कई गणमान्य नागरिक और ग्रामीण उपस्थित रहे।
सेवा ही सबसे बड़ा धर्म
साथ फाउंडेशन द्वारा किया गया यह कार्य न केवल एक जरूरतमंद की सहायता है, बल्कि समाज के लिए एक प्रेरणा भी है कि मानवता और सहयोग की भावना से ही समाज मजबूत बनता है।