धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र से एक 20 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार राहुल सिंह, उम्र लगभग 20 वर्ष, 12 दिसंबर 2025 की शाम करीब 6 बजे घर से यह कहकर निकला था कि वह अभी तुरंत वापस आ रहा है, लेकिन इसके बाद से वह घर नहीं लौटा।
परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद जब युवक का कोई पता नहीं चला, तो उसकी बहन पूनम सिंह (उम्र 25 वर्ष) ने कतरास थाना, धनबाद में पहुंचकर गुमशुदगी की सन्हा दर्ज कराई।
सन्हा में दिए गए विवरण के अनुसार लापता युवक राहुल सिंह का
- रंग: हल्का सावला
- लंबाई: लगभग 5 फीट 8 इंच
- पहनावा: सफेद रंग का स्वेटर और मैरून रंग की जींस
बताया गया है।
लापता युवक के पिता का नाम सूरज सिंह, उम्र लगभग 50 वर्ष है। परिजनों का कहना है कि राहुल सिंह का इस तरह अचानक गायब हो जाना पूरे परिवार के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है।
परिवार ने प्रशासन और आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी राहुल सिंह कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो कृपया कतरास थाना, धनबाद से तुरंत संपर्क करें। कतरास थाना का संपर्क नंबर गूगल पर “कतरास थाना धनबाद” सर्च करके प्राप्त किया जा सकता है।
इसके अलावा, लापता युवक की बहन पूनम सिंह (मोबाइल नंबर: 6205998650) से भी जानकारी साझा की जा सकती है।
यह समाचार कतरास थाना में दर्ज सन्हा और परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर प्रकाशित किया जा रहा है।
जनहित अपील:
यदि किसी भी व्यक्ति को राहुल सिंह दिखाई दें या उनके बारे में कोई भी सूचना हो, तो कृपया तत्काल कतरास थाना, धनबाद या मोबाइल नंबर 6205998650 पर संपर्क करें। आपकी एक सूचना किसी परिवार को बड़ी राहत दे सकती है।
डिस्क्लेमर:
यह जानकारी थाने में दर्ज सन्हा एवं परिजनों द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना पर आधारित है। वेबसाइट अथवा प्रकाशक किसी प्रकार का स्वतंत्र दावा नहीं करता।