Article Body
आशीष खरोले की रिपोर्ट – वर्तमान राजनीतिक और सामाजिक हालात पर करारा प्रहार करने वाली शॉर्ट फिल्म ‘किस्सा टिकट का’ इन दिनों दर्शकों के बीच खास चर्चा का विषय बनी हुई है। निर्देशक देवा बुरडकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में चुनाव, टिकट वितरण, राजनीतिक अंदरूनी संघर्ष और आम जनता की परेशानियों को बेहद सटीक और यथार्थवादी अंदाज में दिखाया गया है।
कम समय में दमदार कहानी, प्रभावशाली संवाद और वास्तविक घटनाओं से प्रेरित प्रस्तुति के चलते इस शॉर्ट फिल्म को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में आज के राजनीतिक माहौल और आम आदमी की पीड़ा को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर करती है।
सोशल मीडिया और यूट्यूब पर ‘किस्सा टिकट का’ को बड़ी संख्या में लाइक्स, कमेंट्स और शेयर मिल रहे हैं। कई दर्शकों ने इसे “आज की राजनीति का आईना” और “सच्चाई दिखाने वाली बेहतरीन शॉर्ट फिल्म” बताया है।
निर्देशक देवा बुरडकर ने कहा कि,
"हमने समाज और राजनीति में घट रही वास्तविक घटनाओं को ईमानदारी से प्रस्तुत करने का प्रयास किया है। दर्शकों से मिल रहा प्यार और समर्थन ही हमारी सबसे बड़ी सफलता है।"
स्थानीय कलाकारों की शानदार अभिनय क्षमता, वास्तविक लोकेशंस और सशक्त निर्देशन के कारण यह शॉर्ट फिल्म विशेष बन गई है। आने वाले समय में भी यह फिल्म दर्शकों के बीच चर्चा में बनी रहेगी, ऐसा विश्वास व्यक्त किया जा रहा है।

Comments