धुरकी प्रखंड अंतर्गत अंबाखोरया स्थित परिंदा पब्लिक स्कूल में 15 फरवरी 2026, रविवार को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर विदाई सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के पूर्व निदेशक सह उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिवरी के नवनियुक्त सहायक आचार्य आदरणीय श्री नंदू प्रजापति द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के 8वीं एवं 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों को कलम एवं डायरी प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। साथ ही उपस्थित अतिथियों का स्वागत फूल-माला एवं अंगवस्त्र देकर किया गया।
समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की सलाह दी।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनूप कुमार प्रजापति, निदेशक, डी.पी. इंटरनेशनल स्कूल, चैनपुर (पलामू) उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में डॉ. यशवंत प्रजापति (सामाजिक कार्यकर्ता), देवेंद्र कुमार गोंड (पूर्व जिला पार्षद प्रत्याशी), रविशंकर प्रजापति (जिला कोषाध्यक्ष एवं नवनियुक्त शिक्षक), प्रदीप सर (प्रभारी प्रधानाध्यापक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिवरी), मुकेश सर, नंदलाल सर, कामता प्रसाद सर, सुरेश प्रसाद गुप्ता, अनिल प्रसाद यादव, सतेंद्र राम (वार्ड सदस्य) तथा विष्णु प्रजापति (CISF जवान) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं ग्रामीणों की भी बड़ी संख्या में भागीदारी रही। पूरे आयोजन के दौरान भावनात्मक और उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।
अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।