Summary

चंद्रपुर के मुल पुलिस स्टेशन ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया और ₹3.15 लाख से अधिक का नकद, मोबाइल और वाहन जब्त किए।

Article Body

मुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध जुए पर छापा, ₹3.15 लाख से अधिक का माल जब्त, 17 आरोपी पकड़े गए
मुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध जुए पर छापा, ₹3.15 लाख से अधिक का माल जब्त, 17 आरोपी पकड़े गए

चंद्रपुर जिले के पुलिस स्टेशन मुल द्वारा अवैध जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। गोपनीय सूचना के आधार पर मौजा वेकोली माळ (ता. मुल) क्षेत्र में चल रहे जुए के अड्डे पर पुलिस टीम ने छापा मारते हुए 17 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चंद्रपुर मा. मुम्मका सुदर्शन साहेब, अपर पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकडे, और उपविभागीय पुलिस अधिकारी सत्यजीत आमले (मुल) के मार्गदर्शन में की गई। अभियान का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक राहुल ठेंगणे (प्रभारी अधिकारी, पुलिस स्टेशन मुल) ने किया।

कार्रवाई में शामिल पुलिस अधिकारी ऑफिसर वासुदेव आत्राम, हरीन्द्रकुमार भारती, जगदीश पिपरे, अतुल मोरे (चालक), रजनीकांत, सहित पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी को अंजाम दिया। आगे की जांच  हरीन्द्रकुमार भारती, पुलिस स्टेशन मुल द्वारा की जा रही है।

जब्त किया गया माल

पुलिस ने मौके से कुल ₹3,15,480/- मूल्य का जुए से संबंधित सामान जब्त किया, जिसमें शामिल हैं:

नकद राशि — ₹28,950/-

जुए में उपयोग की गई नकदी — ₹6,250/-

07 मोबाइल फोन — ₹69,000/-

12 ताश के पत्ते — ₹450/-

4 मोटरसाइकिल (Honda Shine, Hero HF Deluxe, Bajaj Pulsar सहित)

वाहन नंबर: MH-34 BJ 9439, MH-34 AZ 2282, MH-34 BA 8682, MH-34 BT 0422

 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

आरोपियों के विरुद्ध गु. र. क्र. 909/2025, धारा 12(अ) महाराष्ट्र जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश जारी है।

Comments

TOPICS MENTIONED IN THIS ARTICLE

About the Author(s)

  • Vikash Kumar photo

    Vikash Kumar

    Vikash Kumar | पत्रकार व लेखक | Varta By Vikash Sahu

    Vikash Kumar एक स्वतंत्र पत्रकार और लेखक हैं, जो झारखंड और भारत से जुड़ी राजनीति, समाज, जनसमस्याओं और समसामयिक मुद्दों पर निष्पक्ष लेखन करते हैं।

    View all articles by Vikash Kumar

Varta By Vikash Sahu | झारखंड की सच्ची खबरें और विश्लेषण — Varta By Vikash Sahu पर पढ़ें झारखंड और भारत की ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, जनसमस्याएँ और निष्पक्ष विश्लेषण – जमीनी सच्चाई के साथ।