Summary

चंद्रपुर के मूल थाना क्षेत्र में ऑनलाइन लॉटरी जुआ सेंटर पर पुलिस की कार्रवाई। दो आरोपी गिरफ्तार, नगदी और कंप्यूटर जब्त।

Article Body

मूल में ऑनलाइन लॉटरी जुआ सेंटर पर छापा, लोकल क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में दो आरोपी गिरफ्तार
मूल में ऑनलाइन लॉटरी जुआ सेंटर पर छापा, लोकल क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में दो आरोपी गिरफ्तार

चंद्रपुर जिले के मूल थाना क्षेत्र में अवैध ऑनलाइन लॉटरी जुआ के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। स्थानीय गुन्हे शाखा (local crime branch) चंद्रपुर की टीम ने छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 22 फरवरी 2026 को पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि मौजा राजोली में एक दुकान के अंदर अवैध रूप से ऑनलाइन लॉटरी जुआ सेंटर संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से नगदी राशि और ऑनलाइन लॉटरी संचालन में उपयोग होने वाले कंप्यूटर एवं अन्य सामग्री जब्त की। जब्त माल में 1,730 रुपये नगद और लगभग 46,000 रुपये कीमत के दो कंप्यूटर व अन्य उपकरण शामिल हैं। कुल जब्ती की कीमत 47,730 रुपये बताई गई है।

इस मामले में पुलिस ने ज्ञानदीप मसराम (निवासी डोंगरगांव) और मन्नू केसरवार (निवासी सिंदेवाही) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस स्टेशन मूल में महाराष्ट्र जुआ अधिनियम की धारा 4 और 5 तथा BNS की धारा 49 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध जुआ और ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Comments

TOPICS MENTIONED IN THIS ARTICLE

About the Author(s)

  • Vikash Kumar photo

    Vikash Kumar

    Vikash Kumar | पत्रकार व लेखक | Varta By Vikash Sahu

    Vikash Kumar एक स्वतंत्र पत्रकार और लेखक हैं, जो झारखंड और भारत से जुड़ी राजनीति, समाज, जनसमस्याओं और समसामयिक मुद्दों पर निष्पक्ष लेखन करते हैं।

    View all articles by Vikash Kumar

Varta By Vikash Sahu | झारखंड की सच्ची खबरें और विश्लेषण — Varta By Vikash Sahu पर पढ़ें झारखंड और भारत की ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, जनसमस्याएँ और निष्पक्ष विश्लेषण – जमीनी सच्चाई के साथ।