चंद्रपुर से आशीष खरोले की रिपोर्ट : ब्रह्मपुरी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में नदी से पानी खींचने के लिए लगाए गए मोटर पंप चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। शिकायतकर्ता श्रीराम दवे (रा. सोनगांव, तहसील ब्रह्मपुरी) ने 02 फरवरी 2026 को अज्ञात चोरों द्वारा मोटर पंप चोरी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 296/2026, धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर संदेह के घेरे में आए दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में
(1) अनिल रामाजी मंदे
(2) राजू साहदेव चावने
दोनों निवासी सोनगांव शामिल हैं।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने नदी किनारे से 3 HP मोटर पंप सहित अन्य चोरी की घटनाओं को कबूल किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 4 मोटर पंप बरामद किए हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री मुम्मका सुधांशु, अपर पुलिस अधीक्षक श्री ईश्वर कातलडे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी ब्रह्मपुरी और थाना प्रभारी के मार्गदर्शन में की गई। इस ऑपरेशन में पुलिस टीम के कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि चोरी या किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें।