Article Body
सेवा फाउंडेशन द्वारा संचालित मदर्स टच नर्सरी स्कूल में 14 मार्च 2026 को स्कूल के भव्य प्रांगण में वार्षिक महोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा सिंगिंग, डांसिंग, विविध कला प्रस्तुतियां तथा अन्य मनोरंजक कार्यक्रम पेश किए गए। वहीं 13 मार्च 2026 को अभिभावकों के लिए भी विशेष खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें कबड्डी, संगीत खुर्ची और पेपर फोल्ड कपल गेम जैसे कार्यक्रम शामिल थे। इन प्रतियोगिताओं में अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवक धीरज मुखर्जी तथा टॉलीवुड कोरियोग्राफर मयूरकुमार (हैदराबाद) के हाथों संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्नाटक के पूर्व विधायक शरनाबसपा ने की।
इस अवसर पर प्रमुख अतिथियों के रूप में प्रो. निलेश बेलखेड़े (गोंडवाना विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य, चंद्रपुर), एडवोकेट इतिका शाह, सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष धनंजय पी. एम. तथा मदर्स टच नर्सरी स्कूल की प्रिंसिपल एडवोकेट शर्मिला विश्वाश उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत सेवा फाउंडेशन की उपाध्यक्ष पायल मंडल के प्रास्ताविक भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने संस्था के कार्यों और स्कूल की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का सफल संचालन नयना खंडार मैडम ने किया, जबकि अंत में सज्जू पिल्लेवान मैडम ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और उपस्थित सभी लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई।
इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सेवा फाउंडेशन और मदर्स टच नर्सरी स्कूल के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने विशेष मेहनत की, जिसके कारण कार्यक्रम बेहद सफल और यादगार रहा।

Comments