News Blog Fact Check Press Release Jobs Event Product FAQ Local Business Lists Live Music Recipe

गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए कंचन साहू की दावेदारी, वार्ड नंबर 7 का मिला पूर्ण समर्थन

गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए कंचन साहू की उम्मीदवारी पर वार्ड नंबर 7 के लोगों ने एकजुट होकर समर्थन किया। कंचन साहू ने विकास, जनता दरबार और योजनाओं की बात रखी।

Published on

 

गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए कंचन साहू की उम्मीदवारी को लेकर नगर क्षेत्र में चर्चा तेज़ हो गई है। वार्ड नंबर 7 के सभी लोग एकजुट होकर कंचन साहू के समर्थन में खड़े हैं और उन्हें नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

कंचन साहू लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं और क्षेत्र में एक जनसेवी के रूप में उनकी पहचान रही है। वार्ड 7 के लोगों ने एक स्वर में कहा कि कंचन साहू ने हमेशा जनता की समस्याओं को समझा है और ज़मीनी स्तर पर काम किया है, इसी कारण उन्हें नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए आगे किया गया है।

अपने संबोधन में कंचन साहू ने खुद को “जनता का बेटा” बताते हुए कहा कि यदि उन्हें जनता का आशीर्वाद मिला, तो उनका पहला लक्ष्य गढ़वा नगर परिषद का समग्र विकास होगा। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों में नगर के विकास को लेकर अपेक्षित कार्य नहीं हो पाए, बल्कि व्यक्तिगत हितों को प्राथमिकता दी गई। इसका परिणाम यह हुआ कि आज भी कई जगहों पर नदियाँ और सार्वजनिक स्थल गंदगी से जूझ रहे हैं।

कंचन साहू ने साफ तौर पर कहा कि गढ़वा को रामराज्य की तर्ज़ पर विकसित करना उनका सपना है, जहाँ शासन और जनता के बीच कोई संवाद की कमी न हो। उन्होंने कहा कि वर्तमान व्यवस्था में कम्युनिकेशन गैप के कारण कई योजनाओं का लाभ आम लोगों तक नहीं पहुँच पाता, जिसे वे समाप्त करना चाहते हैं।

उन्होंने वादा किया कि यदि वे चुने जाते हैं तो हर वार्ड में जनता दरबार लगाया जाएगा, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। जनता की शिकायतें सीधे वहीं सुनी जाएँगी और त्वरित समाधान का प्रयास किया जाएगा।

अपने एजेंडे को स्पष्ट करते हुए कंचन साहू ने कहा कि उनकी प्राथमिकताओं में

- नदियों और सड़कों की साफ-सफाई

- महिलाओं के लिए मूलभूत सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था

- बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और युवाओं तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना

शामिल है।

अतिक्रमण के मुद्दे पर बोलते हुए कंचन साहू ने कहा कि इसकी ज़िम्मेदारी केवल आम जनता पर नहीं डाली जा सकती। उन्होंने कहा कि भवन नक्शा पास करने वाले नगर परिषद अधिकारियों की भी इसमें जवाबदेही बनती है। उनका मानना है कि अतिक्रमण जैसी समस्याओं का समाधान तोड़फोड़ से नहीं, बल्कि जिला प्रशासन, नगर परिषद और जनता के सहयोग से निकाला जाना चाहिए।

इस मौके पर कंचन साहू के समर्थन में कई लोग मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से सनी चंद्रवंशी, सुमित पाल, चंदन जायसवाल, विनोद प्रसाद, सुनील पासवान, पंचम साहू, राहुल साहू, अरविंद पटवा, मनोज सिंह, सरदार रणजीत सिंह शामिल थे।

वार्ड नंबर 7 के लोगों का कहना है कि कंचन साहू केवल एक उम्मीदवार नहीं, बल्कि गढ़वा के भविष्य के लिए एक उम्मीद हैं। अब देखना यह होगा कि जनता उनके वादों और विज़न पर कितना भरोसा जताती है।

Want to engage with this content?

Like, comment, or share this article on our main website for the full experience!

Go to Main Website for Full Features

Vikash Kumar

Vikash Kumar | पत्रकार व लेखक | Varta By Vikash Sahu

Vikash Kumar एक स्वतंत्र पत्रकार और लेखक हैं, जो झारखंड और भारत से जुड़ी राजनीति, समाज, जनसमस्याओं और समसामयिक मुद्दों पर निष्पक्ष लेखन करते हैं।

More by this author →

Varta By Vikash Sahu | झारखंड की सच्ची खबरें और विश्लेषणVarta By Vikash Sahu पर पढ़ें झारखंड और भारत की ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, जनसमस्याएँ और निष्पक्ष विश्लेषण – जमीनी सच्चाई के साथ।

👉 Read Full Article on Website