Summary

झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसियेशन (JJA) के नाम पर फर्जीवाड़ा और वसूली के मामलों में कानूनी कार्रवाई तेज हो गई है। प्रदेश व राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने सख्त कार्रवाई की बात कही है।

Article Body

जेजेए के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई तेज
जेजेए के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई तेज

जेजेए के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई तेज

1.प्रदेश अध्यक्ष व महासचिव ने कहा – वसूलीबाज नहीं बख्शे जाएंगे

2.राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने दैनिक भास्कर प्रबंधन से कड़ी कार्रवाई की मांग की

3.संस्थापक शाहनवाज हसन बोले – JJWT का निबंधन कर JJA का सहारा लेने वाले बेनकाब

रांची, गढ़वा, पलामू, चतरा एवं धनबाद जिलों में कुछ यूट्यूबर्स एवं तथाकथित पत्रकारों द्वारा एक निबंधित पत्रकार संगठन का फर्जी पदाधिकारी बनकर धमकाने, बदुलीबाजी एवं वसूली करने के मामलों को लेकर अब धोखाधड़ी और जालसाजी के तहत कानूनी कार्रवाई तेज कर दी गई है।

भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने कहा कि संगठन के नाम का अवैध रूप से उपयोग कर स्वयं को पदाधिकारी घोषित करने वाले गढ़वा एवं चतरा ब्यूरो से जुड़े लोगों के विरुद्ध दैनिक भास्कर प्रबंधन के समक्ष कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी।

झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसियेशन (जेजेए) के प्रदेश अध्यक्ष संपूर्णा नंद भारती ने कहा कि लगभग तीन वर्ष पूर्व संगठन से निष्कासित किए गए कुछ लोग लगातार विभिन्न जिलों में स्वयं को जेजेए का पदाधिकारी बताकर वसूली कर रहे थे। इस संबंध में पूर्व में दैनिक भास्कर एवं शुभम संदेश में विज्ञापन प्रकाशित कर झारखण्ड के समस्त पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को सूचना दी गई थी। अब इन मामलों में विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

प्रदेश महासचिव अभय लाभ ने कहा कि संगठन में कभी प्रखंड और जिला स्तर पर पद पर रहे और बाद में गलत आचरण के कारण निष्कासित किए गए लोग अब स्वयं को संगठन का मालिक समझने लगे हैं, लेकिन ऐसे सभी लोग अपने अंजाम तक पहुंचेंगे।

जेजेए के कानूनी सलाहकार जगदीश सलूजा ने बताया कि संगठन के नाम पर फर्जीवाड़ा और वसूली की लगातार मिल रही शिकायतों को संस्थापक शाहनवाज हसन ने गंभीरता से लिया है। इस क्रम में रांची निवासी अमरकांत सिंह को एक माह पूर्व नोटिस जारी कर संगठन के नाम के अवैध उपयोग पर स्पष्टीकरण मांगा गया था। नोटिस का कोई जवाब नहीं मिलने पर अब मामला दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।

इस जालसाजी में गढ़वा जिले के एक निजी स्कूल संचालक सियाराम वर्मा, पलामू के यूट्यूबर्स नीतीश तिवारी एवं संजय सिंह उमेश, चतरा के पत्थलगड्डा प्रखंड के जितेंद्र तिवारी एवं चेतन पाण्डेय, टंडवा स्थित एक निजी कॉलेज में कार्यरत चपरासी जितेंद्र सिंह, चतरा मुख्यालय के मोहम्मद नौशाद, रांची के यूट्यूबर कुमार कौशलेंद्र, धनबाद के यूट्यूबर मनीष झा सहित अन्य के नाम सामने आए हैं।

आरोप है कि ये लोग स्वयं को झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसियेशन का पदाधिकारी बताकर विभिन्न जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को दिग्भर्मित कर रहे हैं, साथ ही संगठन के नाम पर अवैध वसूली और धमकी देने का कार्य कर रहे हैं।

यह मामला तब सामने आया जब गढ़वा जिले के डिजिटल मीडिया क्रिएटर विकास साहू ने एक निजी स्कूल संचालक सियाराम वर्मा, पूर्व इंटक नेता प्रदीप चौबे एवं यूट्यूबर प्रदीप कुमार सहित अन्य के विरुद्ध जेजेए का नाम लेकर धमकाने का आरोप लगाते हुए इसकी जानकारी संगठन के संस्थापक शाहनवाज हसन को दी। संगठन की सलाह पर विकास साहू द्वारा नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई।

इसके बावजूद आरोप है कि उक्त व्यक्तियों ने पुनः स्वयं को जेजेए का पदाधिकारी बताकर स्थानीय थाना में लिखित शिकायत दी और संगठन के नाम से फर्जी व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर दुष्प्रचार किया जा रहा है। संगठन का दावा है कि सभी मामलों से जुड़े प्रमाण उपलब्ध हैं, जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

Comments

TOPICS MENTIONED IN THIS ARTICLE

About the Author(s)

  • Vikash Kumar photo

    Vikash Kumar

    Vikash Kumar | पत्रकार व लेखक | Varta By Vikash Sahu

    Vikash Kumar एक स्वतंत्र पत्रकार और लेखक हैं, जो झारखंड और भारत से जुड़ी राजनीति, समाज, जनसमस्याओं और समसामयिक मुद्दों पर निष्पक्ष लेखन करते हैं।

    View all articles by Vikash Kumar

Varta By Vikash Sahu | झारखंड की सच्ची खबरें और विश्लेषण — Varta By Vikash Sahu पर पढ़ें झारखंड और भारत की ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, जनसमस्याएँ और निष्पक्ष विश्लेषण – जमीनी सच्चाई के साथ।