चंद्रपुर | घुग्घुस पुलिस स्टेशन अंतर्गत शेनगांव फाटा क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शेनगांव फाटा स्थित भाटिया कोल वाशरीज (एन.एन. ग्लोबल) से सबमर्सिबल मोटर पंप, इलेक्ट्रिक वायर तथा सक्शन पाइप सहित लगभग 20,000 रुपये का सामान अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में 16 मार्च 2026 को घुग्घुस पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई थी, जिसके आधार पर अपराध क्रमांक 134/26 धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जांच तेज की और संदिग्धों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी करना कबूल कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया।
इस प्रकरण में पुलिस ने
1. दुश्यंतलाल उर्फ दुशा झुरी केवल
2. साहिल शंकर इंगोले
दोनों निवासी घुग्घुस, जिला चंद्रपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक प्रकाश राऊत के मार्गदर्शन में किया गया। इस अभियान में पुलिस टीम के कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिनमें
सपोर्टी प्रफुल्ल डाहुले,
पो.ह.वा संजय आतकत्वार,
पो.ह.वा अनिल बेठा,
पो.ह.वा विशाल हुड,
पो.ह.वा राकेश तुणाणकर,
पोलीस रविंद्र वामितकर,
पोलीस महेश भोयर,
पोलीस प्रसन्नजीत डोलारेकर,
पोलीस पवन डाखरे
शामिल रहे।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच डर का माहौल बना है और स्थानीय नागरिकों ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना की है।