Article Body
मुंबई में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के हाथों नंदनवन निवास में एक भव्य पार्टी जॉइनिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान यवतमाल जिले के पालकमंत्री संजय राठोड के नेतृत्व में विभिन्न दलों के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने शिवसेना (शिंदे गुट) में औपचारिक रूप से प्रवेश किया।
1. कई प्रमुख नेताओं ने थामा शिवसेना का दामन
इस अवसर पर क्षेत्र के कई प्रभावशाली नेताओं ने पार्टी में शामिल होकर शिंदे के नेतृत्व पर भरोसा जताया। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं—
आशीष खुळसंगे (पूर्व जिला परिषद सदस्य, पूर्व कांग्रेस तालुका अध्यक्ष)
दीपक भैया कोकास (उपजिल्हाप्रमुख – उ.बा.ठा)
गजानन किनेकर (पूर्व तालुकाप्रमुख, कांग्रेस नेता)
राजू तुरणकर (पूर्व नगरसेवक, पूर्व शहर प्रमुख)
अजिंक्य शेंडे (युवासेना उपजिल्हाप्रमुख)
पंकज मुंडे (पूर्व नगरसेवक – कांग्रेस)
डॉ. मारुती माशेलकर (पूर्व सरपंच, आडेगांव)
शंकर पाचभाई (कृषि उपज मंडी समिति संचालक)
विलास निखाडे (पूर्व सरपंच, मारेगांव)
सोमेश्वर गेडेकर
गोपाल खामनकर (मारेगांव)
राजू वनकर (राष्ट्रवादी कांग्रेस शरद पवार गुट – शहर उपाध्यक्ष)
प्रदीप कांबले (सामाजिक कार्यकर्ता)
नितीन निघोट (युवा राष्ट्रवादी कांग्रेस – शहर अध्यक्ष)
2. राजनीतिक समीकरणों में बड़ा बदलाव
इस सामूहिक पार्टी प्रवेश को यवतमाल जिले और वणी विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। स्थानीय स्तर पर मजबूत पकड़ रखने वाले इन नेताओं के शिवसेना में शामिल होने से कांग्रेस और अन्य दलों को बड़ा झटका लगने की चर्चा है। आने वाले चुनावों में इसका सीधा असर देखने को मिल सकता है।
3. कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर शिवसेना के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और नेता मौजूद रहे, जिनमें— पराग पिंगळे (पश्चिम विदर्भ समन्वयक),
हरीहर लिंगणवार (जिला संपर्क प्रमुख),
राजुदास जाधव (जिल्हाप्रमुख),
सुरेश चिंचोळकर (पश्चिम विदर्भ प्रमुख, आदिवासी विभाग),
श्रीधर मोहोड (जिला संपर्क प्रमुख),
गजानन ढोमाळे (जिल्हाप्रमुख, यवतमाल),
निलेश बेलोरकर (शहर प्रमुख),
विशाल कीन्हेकर (मारेगांव तालुका प्रमुख),
बाळू चेडे (झारी तालुका प्रमुख) शामिल रहे।
4. शिंदे का संदेश
कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने विकास कार्यों को तेज करने और जनता के हितों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि “शिवसेना आम जनता की पार्टी है और हर कार्यकर्ता का सम्मान यहां सर्वोपरि है।”

Comments