News Blog Fact Check Press Release Jobs Event Product FAQ Local Business Lists Live Music Recipe

डॉ. असजद अंसारी पॉडकास्ट: झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था, राजनीतिक यात्रा और चिकित्सा से जुड़ी सच्चाइयाँ | Varta by Vikash Sahu

Varta by Vikash Sahu के podcast में Dr Asjad Ansari ने Jharkhand की स्वास्थ्य व्यवस्था, Ayushman Bharat, medical journey और राजनीति पर खुलकर बात की। जानिए पूरी चर्चा।

Published on

 

Vikash Sahu के लोकप्रिय YouTube चैनल Varta By Vikash Sahu पर हाल ही में एक खास podcast जारी किया गया, जिसमें जाने-माने चिकित्सक और जनसेवक Dr Asjad Ansari शामिल हुए। इस विस्तृत बातचीत में उन्होंने अपने जीवन के संघर्ष, राजनीतिक सफर और देश की स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर चर्चा की।

जीवन सफर: संघर्ष से सेवा तक

Dr Asjad Ansari ने अपने शुरुआती जीवन, पारिवारिक पृष्ठभूमि और डॉक्टर बनने के पीछे की प्रेरणा को साझा किया। 2005 से 2011 तक की अपनी medical पढ़ाई को उन्होंने चुनौतीपूर्ण लेकिन सीख से भरा बताया |

उनके जीवन का सबसे बड़ा turning point JPSC 2020 qualify करना रहा, जिसने उन्हें public service में एक नई दिशा दी। आज एक चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में वे जनता की सेवा कर रहे हैं।

राजनीति में कदम : जनसेवा का विस्तार

राजनीति में प्रवेश को लेकर Dr Ansari ने बताया कि उनका उद्देश्य हमेशा जनसेवा रहा है। Jharkhand Mukti Morcha (JMM) से जुड़कर उन्होंने 2018 से 2020 तक जिला उपाध्यक्ष के रूप में काम किया था ।

Garhwa Nagar Parishad vice chairman का चुनाव लड़ना उनके लिए एक महत्वपूर्ण अनुभव रहा, जहां उन्होंने जनता के बीच रहकर ground reality को करीब से समझा। उन्होंने कहा कि चिकित्सा और राजनीति दोनों ही क्षेत्रों का मूल उद्देश्य सेवा है।

 1. Jharkhand की स्वास्थ्य व्यवस्था: देश में तीसरे स्थान पर

Podcast के दौरान Dr Ansari ने बताया कि राज्य में कई योजनाओं और सुधारों के चलते स्वास्थ्य सेवाओं में तेजी से सुधार हुआ है।

उन्होंने केंद्र सरकार की योजना Ayushman Bharat के बारे में बताया कि इससे गरीब और जरूरतमंद लोगों को काफी फायदा मिल रहा है।

ग्रामीण क्षेत्रों में CHC और PHC स्तर पर सुविधाएं बेहतर हुई हैं

Ambulance और emergency services में सुधार हुआ है

Free जांच और दवाइयों की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन awareness की कमी अभी भी एक बड़ी चुनौती है

उन्होंने यह भी बताया कि कई लोग सरकारी योजनाओं की जानकारी के अभाव में उनका लाभ नहीं उठा पाते।

2. देश से जुड़े महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सवाल:

Podcast में Dr Ansari ने कई जरूरी medical सवालों के जवाब दिए:

आज के समय में lifestyle diseases तेजी से बढ़ रही हैं

बिना doctor की सलाह दवा लेना खतरनाक हो सकता है

हर बुखार में antibiotic लेना सही नहीं है

heart attack और गैस pain के लक्षणों में फर्क समझना जरूरी है

महिलाओं और बच्चों की health problems अक्सर नजरअंदाज होती हैं

उन्होंने लोगों को सलाह दी कि किसी भी गंभीर symptom को ignore न करें और समय पर डॉक्टर से संपर्क करें।

 3. Mental Health और Healthy Life Tips:

Dr Ansari ने mental health को भी उतना ही महत्वपूर्ण बताया जितना physical health। उन्होंने एक स्वस्थ जीवन के लिए तीन मुख्य आदतें बताईं:

नियमित दिनचर्या (Discipline)

संतुलित आहार

नियमित व्यायाम

4.  Rapid Fire: एक झलक

Rapid fire segment में उन्होंने कई दिलचस्प जवाब दिए—

Health को wealth से ज्यादा महत्वपूर्ण बताया

Emotion को disipline पर प्राथमिकता दी

Public service को politics से ऊपर रखा

5.  निष्कर्ष:

यह podcast न सिर्फ Dr Asjad Ansari के जीवन की प्रेरणादायक कहानी प्रस्तुत करता है, बल्कि Jharkhand और देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की वास्तविक तस्वीर भी सामने लाता है।

Vikash Sahu का यह प्रयास दर्शकों को जागरूक करने और महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा को बढ़ावा देने में एक सराहनीय कदम है।

यह पूरा podcast Varta By Vikash Sahu के YouTube चैनल पर उपलब्ध है, जहां दर्शक इसे देख सकते हैं और महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Want to engage with this content?

Like, comment, or share this article on our main website for the full experience!

Go to Main Website for Full Features

Vikash Kumar

Vikash Kumar | पत्रकार व लेखक | Varta By Vikash Sahu

Vikash Kumar एक स्वतंत्र पत्रकार और लेखक हैं, जो झारखंड और भारत से जुड़ी राजनीति, समाज, जनसमस्याओं और समसामयिक मुद्दों पर निष्पक्ष लेखन करते हैं।

More by this author →

Varta By Vikash Sahu | झारखंड की सच्ची खबरें और विश्लेषणVarta By Vikash Sahu पर पढ़ें झारखंड और भारत की ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, जनसमस्याएँ और निष्पक्ष विश्लेषण – जमीनी सच्चाई के साथ।

👉 Read Full Article on Website