चंद्रपुर / वरोरा : राज्य उत्पाद शुल्क विभाग, वरोरा द्वारा अवैध रूप से नकली देसी शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब ₹12 लाख 19 हजार रुपये मूल्य का मुद्देमाल जब्त किया गया है। यह कार्रवाई 13 मार्च 2026 को सुबह लगभग 11:30 बजे वरोरा तालुका के बोर्डी चौक क्षेत्र में की गई।
मिली जानकारी के अनुसार राज्य उत्पाद शुल्क विभाग को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि एक वाहन के माध्यम से अवैध रूप से नकली देसी शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर विभाग की टीम ने बोर्डी चौक के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की।
जांच के दौरान एमएच-34-सीडी-3336 नंबर की पिकअप गाड़ी को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में ‘रॉयल डिलक्स’ कंपनी के नाम से तैयार किए गए 50 बॉक्स (करीब 1000 लीटर) नकली देसी शराब बरामद हुई।
इस कार्रवाई में विभाग ने करीब ₹2,00,000 मूल्य की नकली शराब तथा ₹12,19,000 कीमत का वाहन जब्त किया। कुल मिलाकर करीब ₹14,19,000 का मुद्देमाल विभाग ने अपने कब्जे में लिया है।
मामले में आरोपी आशीष मौर्य मेटपेल्लीवार (उम्र 23 वर्ष), निवासी वरोरा, जिला चंद्रपुर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र दारूबंदी अधिनियम 1949 की धारा 65 (अ) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह कार्रवाई राज्य उत्पाद शुल्क विभाग के आयुक्त डॉ. राजेश देशमुख, जिलाधिकारी विनय गौडा, अपर आयुक्त (अंमलबजावणी व दक्षता) सुनील मोरे, उप आयुक्त (नागपुर विभाग) निशिकांत सोनवणे तथा अधीक्षक नितीन धर्माधिकारी (राज्य उत्पाद शुल्क, चंद्रपुर) के मार्गदर्शन में की गई।
कार्रवाई में निरीक्षक प्रवीण महोकर, द्वितीय निरीक्षक सचिन पोंडकर, द्वितीय निरीक्षक प्रमोद राणे, द्वितीय निरीक्षक हरिश इंगले, विलास महाकालकर, निखिल धवळे, आनंद जामधेकर, मोहन कुडे, आलोक मेहर तथा किशोर उपाध्याय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
राज्य उत्पाद शुल्क विभाग के अनुसार इस मामले की आगे की जांच द्वितीय निरीक्षक सचिन पोंडकर द्वारा की जा रही है। विभाग ने अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रखने का संकेत दिया है।