News Blog Fact Check Press Release Jobs Event Product FAQ Local Business Lists Live Music Recipe

चंद्रपुर पुलिस सिपाही भर्ती 2024-25 की मैदानी परीक्षा 11 फरवरी 2026 से शुरू, एसपी मुम्मका सुदर्शन के नेतृत्व में पारदर्शी आयोजन, 14 फरवरी को पत्रकारों ने किया निरीक्षण।

चंद्रपुर पुलिस सिपाही भर्ती 2024-25 की मैदानी परीक्षा 11 फरवरी 2026 से शुरू, एसपी मुम्मका सुदर्शन के नेतृत्व में पारदर्शी आयोजन, 14 फरवरी को पत्रकारों ने किया निरीक्षण।

Published on

चंद्रपुर से आशीष खरोले की रिपोर्ट : चंद्रपुर जिला पुलिस दल में वर्ष 2024-25 के अंतर्गत घोषित पुलिस सिपाही भर्ती प्रक्रिया की मैदानी परीक्षा 11 फरवरी 2026 से पुलिस मुख्यालय, चंद्रपुर में प्रारंभ हुई थी। यह भर्ती प्रक्रिया पुलिस अधीक्षक माननीय मुम्मका सुदर्शन के नेतृत्व में सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं अनुशासित वातावरण में आयोजित की जा रही है।

भर्ती में महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के पद शामिल हैं। मैदानी चाचणी (फिजिकल टेस्ट) के दौरान अभ्यर्थियों की शारीरिक क्षमता की जांच निर्धारित मापदंडों के अनुसार की जा रही है। दौड़, ऊंचाई मापन तथा अन्य शारीरिक परीक्षणों में आधुनिक तकनीक का उपयोग किया गया। समय मापन के लिए उन्नत प्रणाली (RFID आधारित व्यवस्था) तथा ऊंचाई जांच के लिए लेजर तकनीक का उपयोग किया गया, जिससे पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और तकनीकी रूप से मजबूत बनी रहे।

संपूर्ण मैदानी परीक्षा की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई जा रही है, ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। अभ्यर्थियों के लिए पेयजल, विश्राम और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में तैनात किए गए हैं।

14 फरवरी 2026 को भर्ती प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अवलोकन करने के लिए सर्व इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकार बंधुओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन की ओर से पत्रकारों को भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता दिखाने हेतु आमंत्रण दिया गया, ताकि मीडिया के माध्यम से जनता तक सटीक जानकारी पहुंचे। कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित पत्रकार बंधुओं के लिए अल्पोपहार (रिफ्रेशमेंट) की भी व्यवस्था की गई।

जिला पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पूरी भर्ती प्रक्रिया शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप और पूर्ण निष्पक्षता के साथ संचालित की जा रही है।

Want to engage with this content?

Like, comment, or share this article on our main website for the full experience!

Go to Main Website for Full Features

Vikash Kumar

Vikash Kumar | पत्रकार व लेखक | Varta By Vikash Sahu

Vikash Kumar एक स्वतंत्र पत्रकार और लेखक हैं, जो झारखंड और भारत से जुड़ी राजनीति, समाज, जनसमस्याओं और समसामयिक मुद्दों पर निष्पक्ष लेखन करते हैं।

More by this author →

Varta By Vikash Sahu | झारखंड की सच्ची खबरें और विश्लेषणVarta By Vikash Sahu पर पढ़ें झारखंड और भारत की ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, जनसमस्याएँ और निष्पक्ष विश्लेषण – जमीनी सच्चाई के साथ।

👉 Read Full Article on Website