Article Body
चंद्रपुर | ब्रम्हपुरी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर भारी मात्रा में देशी-विदेशी शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में कुल 2,06,960 रुपये का मुद्देमाल बरामद किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 17 मार्च 2026 को ब्रम्हपुरी पुलिस थाना के अपराध खोज पथक को गुप्त सूचना मिली थी कि शेषराव सत्यवान गेडाम, रोहित विजपाल गौतम तथा एक विधि-विसंगत बालक दिशांत मोगल डांगे, निवासी ब्रम्हपुरी, आरोपी प्रफुल घरडे के घर पर अवैध शराब का भंडारण कर उसकी तस्करी की तैयारी कर रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से देशी एवं विदेशी शराब का बड़ा जखीरा बरामद हुआ। पंचों की उपस्थिति में की गई जांच में कुल 56,960 रुपये मूल्य की शराब जब्त की गई।
इसके अलावा आरोपियों की तलाशी के दौरान
तीन Realme कंपनी के एंड्रॉइड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 30,000 रुपये)
तथा शराब परिवहन में उपयोग की जा रही दो मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 1,20,000 रुपये)
भी जब्त की गई।
इस प्रकार कुल मिलाकर 2,06,960 रुपये का माल पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है।
इस कार्रवाई का संचालन पुलिस निरीक्षक प्रमोद बानबले के मार्गदर्शन में किया गया। वहीं, सहायक पुलिस निरीक्षक मनोज खडसे के नेतृत्व में टीम ने इस सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम के सदस्य:
मुकेश गजबे (पुलिस हवालदार),
वशिष्ट रंगारी,
प्रवीन भिवगड़े,
निलेश तुमसरे,
इर्शाद खान,
स्वप्नील पळसपगार
का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है। पुलिस ने स्पष्ट संकेत दिया है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Comments