Article Body
चंद्रपुर (महाराष्ट्र)। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के उभरते हुए बाल अभिनेता आर्यन बाबू के जन्मदिवस के अवसर पर चंद्रपुर में एक भावनात्मक और प्रेरणादायक सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां प्रसिद्ध डांसर एवं कोरियोग्राफर टोनी ने अपने निजी खर्च से नेत्रहीन बच्चों के विद्यालय में भोजन वितरण किया। इस कार्यक्रम के दौरान टोनी ने न केवल विद्यालय में पढ़ने वाले अंधे बच्चों को ससम्मान भोजन कराया, बल्कि जो गरीब और जरूरतमंद लोग कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंच सके, उनके घरों तक जाकर भोजन पहुंचाया, जिससे समाज में मानवता और करुणा का एक सशक्त संदेश गया। इस सेवा कार्य को आर्यन बाबू के जन्मदिन से जोड़कर इसे केवल उत्सव तक सीमित न रखते हुए समाज सेवा का प्रतीक बनाया गया। स्थानीय नागरिकों, समाजसेवियों और अभिभावकों ने इस पहल की जमकर सराहना की और कहा कि ऐसे कार्य युवाओं को सकारात्मक सोच और सामाजिक जिम्मेदारी की प्रेरणा देते हैं। टोनी डांसर ने इस मौके पर कहा कि आगे भी वे इसी तरह जरूरतमंदों की सहायता करते रहेंगे और समाज के कमजोर वर्गों के लिए निरंतर सेवा कार्य करेंगे। यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन जगत बल्कि पूरे समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत बनकर सामने आया।
आशीष खरोले की रिपोर्ट, चंद्रपुर महाराष्ट्र से ।

Comments