Summary

चंद्रपुर दुर्गापुर के वार्ड क्रू 3 में सार्वजनिक हनुमान मंदिर के पास मा. अजित दादा पवार को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Article Body

चंद्रपुर-दुर्गापुर में मा. अजित दादा पवार को भावपूर्ण श्रद्धांजलि
चंद्रपुर-दुर्गापुर में मा. अजित दादा पवार को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

चंद्रपुर जिले के दुर्गापुर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 3 में स्थित सार्वजनिक हनुमान मंदिर के समीप मा. अजित दादा पवार को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु एक शोकसभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं, गणमान्य नागरिकों एवं स्थानीय लोगों ने उपस्थित होकर दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम का माहौल अत्यंत शोकाकुल एवं भावुक रहा। उपस्थित वक्ताओं ने मा. अजित दादा पवार के सामाजिक, राजनीतिक और जनसेवा के योगदान को याद करते हुए उन्हें एक कर्मठ, जनप्रिय और प्रेरणादायक व्यक्तित्व बताया।

इस श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से अनिल दहीवल, राजेश गोंदी, प्रबुद्ध बोरकर (शोकाकुल), नवनाथ गावले, गणेश इंगळे, अमर गाँधये, मारोती साव और कालीक सोनानी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे | 

सभी उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे दिवंगत नेता के विचारों और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे तथा समाजसेवा की भावना को जीवित रखेंगे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।

Comments

TOPICS MENTIONED IN THIS ARTICLE

About the Author(s)

  • Vikash Kumar photo

    Vikash Kumar

    Vikash Kumar | पत्रकार व लेखक | Varta By Vikash Sahu

    Vikash Kumar एक स्वतंत्र पत्रकार और लेखक हैं, जो झारखंड और भारत से जुड़ी राजनीति, समाज, जनसमस्याओं और समसामयिक मुद्दों पर निष्पक्ष लेखन करते हैं।

    View all articles by Vikash Kumar

Varta By Vikash Sahu | झारखंड की सच्ची खबरें और विश्लेषण — Varta By Vikash Sahu पर पढ़ें झारखंड और भारत की ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, जनसमस्याएँ और निष्पक्ष विश्लेषण – जमीनी सच्चाई के साथ।