Article Body
चंद्रपुर जिले के मुल थाना क्षेत्र में स्थित अशोका बार में मारपीट, लूट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। घटना 23 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है, जहां तीन युवकों ने मिलकर बार में हंगामा किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता करण नामदेव जुनघरे (उम्र 26 वर्ष), जो अशोका बार में मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं, ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि आरोपी करण शशिकांत डोलिकर, रमन विलास डोलिकर तथा करण धर्मेंद्र गोडाम ने पैसे को लेकर विवाद किया।
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने जबरन पैसे की मांग की और पैसे नहीं देने पर विवाद बढ़ गया। इसके बाद आरोपियों ने बार के काउंटर पर तोड़फोड़ करते हुए मारपीट की। इस दौरान काउंटर पर रखा मॉनिटर भी तोड़ दिया गया और बार में नुकसान पहुंचाया गया।
इतना ही नहीं, आरोपियों ने मौके से करीब 10,000 रुपये नगद भी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस स्टेशन मुल में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 232/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(4), 296, 324, 351(2), 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments