Article Body
चंद्रपुर जिले के भद्रावती थाना क्षेत्र में ऑनलाइन जुआ के खिलाफ स्थानीय गुन्हे शाखा (Local Crime Branch) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 23 फरवरी 2026 को गोपनीय सूचना के आधार पर स्थानीय गुन्हे शाखा, चंद्रपुर की टीम ने भद्रावती थाना क्षेत्र के सुमठाणा चौक में छापा मारा। छापेमारी के दौरान विलास शंकरराव पारखी (42 वर्ष, निवासी खापरी, तहसील भद्रावती, जिला चंद्रपुर) को मोबाइल के माध्यम से वेस्टइंडिज बनाम जिम्बाब्वे टी-20 मैच पर ऑनलाइन जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 10,000 रुपये कीमत का मोबाइल फोन तथा ऑनलाइन जुआ से संबंधित स्क्रीनशॉट जब्त किए हैं।
इस मामले में पुलिस स्टेशन भद्रावती में अपराध क्रमांक 413/26 के तहत महाराष्ट्र जुआ अधिनियम की धारा 12(A) तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 49 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में आकाश साहू (निवासी पंचशील वार्ड, भद्रावती) नामक एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
यह कार्रवाई उपविभाग वरोरा पथक एवं स्थानीय गुन्हे शाखा, चंद्रपुर द्वारा संयुक्त रूप से की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में ऑनलाइन जुआ और सट्टेबाजी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments