Article Body
चंद्रपुर जिले के भद्रावती थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 23 जनवरी 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मानोरा फाटा क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब की तस्करी कर रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान आरोपी प्रणय राऊत (उम्र 31 वर्ष, निवासी काटवल (तुकूम)) को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक मोपेड गाड़ी जिसकी कीमत लगभग 70,000 रुपये बताई जा रही है, तथा 200 नग 90 ml की देशी शराब की बोतलें जिनकी कीमत करीब 8,000 रुपये है, बरामद की गई।
इस तरह कुल 78,000 रुपये का अवैध माल जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ भद्रावती पुलिस स्टेशन में महाराष्ट्र दारूबंदी कानून की धारा 65(a) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस द्वारा यह कार्रवाई वरोरा उपविभागीय पथक तथा स्थानीय अपराध शाखा, चंद्रपुर की संयुक्त टीम द्वारा की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर सख्त नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि इससे क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगेगी।

Comments